पेट्रोल पम्पों में प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र बनाने के निर्देश
भोपाल। शासन के परिवहन विभाग (Transport Department) द्वारा जिले के सभी डीजल (Diesel) तथा पेट्रोल (petrol) की बिक्री करने वाले पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) पर प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र (Pollution control center) बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया (District Food Supply Controller Jyoti Shah Narwaria) ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल तथा डीजल विक्रेता अपने पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की जाए। जिन पेट्रोल पम्प पर प्रदूषण जाँच केन्द्र स्थापित नहीं हुए है उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी। केन्द्र स्थापना के लिये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (Regional Transport Officer) को आवेदन पत्र तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।









