हायर सेकेण्डरी/हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अधिक अंक लाने वाले होंगे सम्मानित
होशंगाबाद। मेधावी छात्र छात्राओं (Meritorious students)अब मेडल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें Higher Secondary/High School Board परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने बाले बच्चें शामिल होंगे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग द्वारा वर्ष 2020.21 में संभाग के होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल जिले के ऐसे मेधावी विद्यार्थियों जिन्होंने हायर सेकेण्डरी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन्हें प्रोत्साहन हेतु आयुक्त मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएगे।
इन्हें मिले मैडल
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019.20 में संभाग के तीनो जिलो के हाईस्कूल परीक्षा में 1298 तथा हायर सेकेण्डरी के 373 छात्र.छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आयुक्त नर्मदापुरम् रजनीश श्रीवास्तव (Commissioner Narmadapuram Rajneesh Srivastava) द्वारा मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये हैं।








