---Advertisement---

यूरिया की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं

By
On:
Follow Us

एसडीएम, तहसीलदार व उपार्जन संबंधी अधिकारी खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे

होशंगाबाद। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं उपार्जन संबंधी अधिकारी खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर, केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ रहें। खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह (Collector Dhananjay Singh) ने उपार्जन कार्य की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर सिंह ने समितियों द्वारा यूरिया वितरण (Urea distribution) में लापरवाही बरते जाने व खाद्य वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग न करने पर उपायुक्त सहकारिता बी एस पर्ते को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य की नियमित दैनिक समीक्षा की जाएगी एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यूरिया की कालाबजारी पर होगी एफआईआर
कलेक्टर सिंह ने उप संचालक कृषि (Deputy Director Agriculture) को निर्देशित किया कि यूरिया की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कारवाई करें एवं उन पर एफ आई आर दर्ज की जाए। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखें।

नोडल अधिकारी नियुक्त
खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं खाद्य वितरण कार्य को लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है।नोडल अधिकारियों द्वारा निर्धारित मुख्यालय पर रहकर उपार्जन कार्य की समुचित व्यवस्थाएं एवं खाद का सुचारु रुप से वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेयता तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज़िले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता
उपायुक्त सहकारिता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला सहकारी बैंक (District Co-operative Bank) को निर्देशित किया कि ज़िले मे यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है, यह सुनिश्चित करायें कि सभी समितियों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे एवं किसानो को खाद का सुगमता से वितरण किया जाए। उल्लेखनीय है कि जिले को अभी तक लगभग 50,000 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गया है, जो विगत वर्ष इस अवधि तक प्राप्त 35,000 मेट्रिक टन से लगभग डेढ़ गुना है। अभी भी जिले में लगभग 6,400 मेट्रिक टन यूरिया एवं 11,000 एमटी डीएपी उर्वरक उपलब्ध हैं।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.