रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी अब ऑन डिमांड रेडियो ऐप पर

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश जैसे भौगोलिक रुप से विशाल एवं खाद्य विविधता वाले राज्य में सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में स्थानीय भाषा बोली में संदेशों का आदान-प्रदान, हितग्राहियों, आमजनों के व्यवहार परिवर्तन में सहयोगी हो सकता है। कोविड.19 की वजह से वर्ष 2020 हम सबके लिये चुनौतीपूर्ण रहा है। इस चुनौती ने हम सबको आत्मनिर्भर बनने और संवाद के नये साधनों को विकसित करने का मौका भी दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए वोकल फाॅर लोकल के तहत एक एप तैयार किया गया है, जो ऑन डिमांड रेडियो एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह ऐप anganwadi.radio-Voice of Local  है, जिसमें किशोरी बालिकाओं, महिलाओं, आम जनों के स्वास्थ्य संबधी जानकारी अन्य भाषाओं में उपलब्ध की जाएगी। इसमें हिंदी, गोंडी, कोरकू, बुन्देलखंडी भाषा में आॅडियो रहेगा।

इन विषयों को सुन सकते है सभी
आँगनवाड़ी रेडियो के माध्यम से संदेश, जिंगल, नाटक, कहानी, प्रश्नोत्तरी आदि ऑडियो केटेगरी के अंतर्गत पोषण शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विकास, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों को सुन सकते हैं। इसके अलावा उपयोगकर्ता इन जानकारियों को क्षेत्रवार भी सुन सकते हैं। बच्चे रोचक एवं शिक्षाप्रद कहानियां भी सुन सकेंगे। विभाग आँगनवाड़ी रेडियो पर दिन में 6 से 8 घंटे लाइव प्रसारण भी करेगा। इसमें राज्य एवं जिला स्तर से संदेश आदि प्रसारित किये जा सकेंगे।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News