शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्वालटोली सहायता केंद्र में 39 वेक्सिन लगी
होशंगाबाद। कोरोना मुक्त मध्य प्रदेश बनाए, आओ वैक्सीन लगवाए अभियान के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्वालटोली सहायता केंद्र का बुधवार को सांसद रावउदय प्रतापसिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत ने निरीक्षण कर नागरिकों को वैक्सीन अधिक से अधिक संख्या में लगवाने का आव्हान किया। नर्मदापुर मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, वेक्सिनेशन जनजागरण अभियान के जिला प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा, वेक्सिनेशन जनजागरण अभियान के विधानसभा प्रभारी प्रसन्ना हर्णे, नर्मदापुर मण्डल वैक्सिनेशन जनजागरण प्रभारी हंस राय,समिति प्रभारी नंदकिशोर यादव की उपस्थिति में वैक्सिनेशन लगवाने का कार्य सतत जारी है। मण्डल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि हेल्पडेस्क के माध्यम से 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का रजिस्ट्रेशन करवाकर 39 वेक्सीन लगवाई गई। इस अवसर पर अनिल बुन्देला, दिनेश तिवारी, मनोहर बडानी, दिनेश शर्मा, राहुल सोलंकी, मण्डल के पदाधिकारी प्रशांत पालीवाल, रोहित गौर, सुचित्रा यादव अमित माहाला, परवीन बेग, संतोष मीना, सचिन तोमर, विमला नंदू यादव, कमल राव चव्हाण, योगेन्द्र सोलंकी राजदीप हाडा, रजनी यादव, ममता तोमर, हीरामणी भावसार, कविता राजपूत प्रशांत श्रीवास, रुपेश कलोसिया, भवानी गौर,निर्मला यादव, अखिलेश व्यास, राकेश बोस, प्रीतम चक्रवर्ती, सुंदरम अग्रवाल, पंकज सोनी, रिषभ निगोटे सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।








