सोहागपुर। ग्राम परसवाड़ा के निवासी और प्यार से ‘छोटू महाराजÓ कहे जाने वाले बद्री प्रसाद गिरी पर जंगल में जलावन की लकड़ी लेने के दौरान एक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में बद्री प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वह स्वयं ही गांव से अस्पताल तक पहुंचे। फिलहाल, उनका नर्मदापुरम जिले में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही, स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सोहागपुर के रेंजर सुमित पांडे ने पीडि़त परिवार को 1000 रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। रेंजर की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
प्रशासन ने इस घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है और पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, उन्हें विधायक या सांसद से संपर्क करके और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से मदद मांगने की सलाह दी गई है।








