---Advertisement---

आबकारी उडऩदस्ता द्वारा इटारसी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विधानसभा निर्वाचन पूर्व अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर (District Excise Officer Arvind Sagar) के मार्गदर्शन विशेष आबकारी उडऩदस्ते गठित किये गए।

अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी उडऩदस्ता टीम इटारसी (Excise Flying Squad Team Itarsi) ने सूरज गंज, बालाजी मंदिर (Balaji Temple) एवम ग्राम जमानी (Village Zamani) क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 1,500 किलो ग्राम लाहन और 42 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 7 प्रकरण कायम किए। जप्त सामग्री की अनुमति कीमत 158400 रुपए है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह (NP Singh), आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू (Rajesh Sahu), केके पडरिया, रघुवीर सिंह राठौर, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा, आरक्षक मदन रघुवंशी, राजेश गौर, दुर्गेश पठारिया, भावना यादव, प्रगति, नगर सैनिक रामावतार यादव, मोहन यादव तथा सभी स्टॉफ सदस्यों का योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.