होशंगाबाद। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग के प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, श्रीमती वर्णवाल एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति, मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद वन वृत्त आरपी राय, वन मंडल अधिकारी लालजी मिश्रा एवं वन मंडल के अन्य कर्मचारियों सहित आदमगढ़ डिपो में फलदार पौधा लगाकर इस पावन पर्व को मनाया।
प्रमुख सचिव वन श्री वर्णवाल ने वनों की सुरक्षा एवं वनों के विकास में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया ताकि वनीवरण के साथ पर्यावरण संतुलित रहे और हमारा जीवन सुरक्षित रहे। क्योंकि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा आवश्यक है, पर्यावरण की सुरक्षा एवं संतुलन आवश्यक है, क्योंकि वन हैं तो हम हैं और हम हैं तो वन है।