भोपाल/इटारसी। भोपाल से चलकर बिलासपुर को जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद मिसरौद-मंडीदीप के बीच बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी। ट्रेन के कोच बी-3 और बी-4 से धुंआ उठता देख ट्रेन गार्ड की सतर्कता से ट्रेन में आग लगने से बची। तेज रफ्तार इटारसी तरफ आ रही ट्रेन में यदि आग भभक उठती तो हवा के तेज झौकों के साथ कोच को चपेट में ले लेती।
धुंआ उठता देख गार्ड सौरभ चौहान ने ट्रेक को आपात स्थिति में रुकवाया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने पूरी तरह से तस्दीक कर लेने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस कवायद में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। ट्रेन की पूरी तरह से जांच मंडीदीप रेलवे स्टेशन पर लाने की बाद की गई। यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।










