इटारसी। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के दौरा कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। अब मंत्री श्री सिलावट दोपहर 12:30 के स्थान पर दोपहर 2:30 बजे तवानगर स्थित तवा बांध पहुंचेंगे। मंत्री श्री सिलावट तवा बांध का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से वर्तमान हालातों की जानकारी लेंगे। बता दें कि पिछले दिनों लगातार बारिश से मध्य प्रदेश के बांधों में लबालब पानी भर जाने के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सरकार गंभीर है और बांधों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट इसी के अंतर्गत तवानगर पहुंच रहे हैं। पहले सीधे तवानगर आ रहे थे, लेकिन अब वे मंडीदीप स्थित दाहोद बांध का निरीक्षण करने के बाद तवानगर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:30 बजे तवानगर पहुंचेंगे। बांध का निरीक्षण और अधिकारियों से चर्चा के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट दोपहर 3:30 बजे भोपाल के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।
दौरा कार्यक्रम में संशोधन, आज दोपहर 2:30 बजे तवानगर पहुंचेंगे मंत्री


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







