![वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा, 8 पर इंतजार वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा, 8 पर इंतजार](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2022/05/BJP-2.jpg)
वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा, 8 पर इंतजार
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने शेष रहे एक वार्ड पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वार्ड 18 की इस सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के नेता रहे हरविन्दर सिंह उर्फ हन्नू बंजारा की पत्नी मनीषा कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। अब केवल निरस्त किये नाम के स्थान पर वार्ड 8 से नाम की घोषणा होना शेष है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले तीन वार्ड पर उम्मीदवारों की घोषणा रोकी थी। इनमें वार्ड 15,16 और 18 शामिल थे। बाद में 15 पर कल्पेश अग्रवाल और 16 से जगदीश मालवीय के नाम घोषित हुए लेकिन 18 से नाम रोक लिया था। अब इस वार्ड से नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह के भाई की पत्नी को टिकट दिया गया है। एक वार्ड क्रमांक 8 में घोषित प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने से उनका नाम कैंसिल (Cancel) कर दिया था। इस वार्ड में नये प्रत्याशी की घोषणा होना अभी बाकी है।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)