---Advertisement---

थर्ड जेंडर से मतदान की अपील, किन्नरों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर पालिका परिषद (Municipal Council) के माध्यम से आज नगर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में थर्ड जेंडर (Third Gender) के मध्य मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान किन्नर समाज (Kinnar Samaj) के सदस्यों ने स्वयं आगे आकर मतदाताओं से लोकतंत्र (Democracy) की मजबूती और सफलता के लिए आवश्यक तौर पर मतदान करने का आग्रह किया।

सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सफदर खान (Safdar Khan) के नेतृत्व में इस दौरान किन्नर समुदाय का सम्मान किया। नाला मोहल्ला में रैली निकाली जिसमें आम मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने का अनुरोध किया गया। किन्नर गुरु पांचाली देशमुख (Panchali Deshmukh) ने मतदाताओं से कहा कि मतदान अवश्य करें, क्योंकि लोकतंत्र में हमें यह अधिकार मिला है कि हम अपनी पसंद की सरकार का चुनाव करें। हमें अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना है, सभी भारतीयों को चाहिए कि 17 नवंबर को सबसे पहले मतदान करें, फिर अपने सारे काम करें।

सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सफदर खान ने बताया कि यह जिले में थर्ड जेंडर के मध्य पहला कार्यक्रम है। हमने न सिर्फ किन्नर मतदाताओं से मतदान के लिए अनुरोध किया बल्कि उन्होंने स्वयं रैली में शामिल होकर आम मतदाताओं से मतदान की अपील की। हमने उनका इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सम्मान भी किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.