रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मत्स्य प्रशिक्षण राशि कम करने केबिनेट मंत्री को दिया आवेदन

इटारसी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री) सीताराम बाथम का इटारसी रेस्ट हाउस में आगमन हुआ। वह आगामी समय में भोपाल में होने वाली मछुआ पंचायत के विषय में इटारसी में सामाजिक बंधुओं से चर्चा करने आये थे।

इस अवसर पर मांझी मछुआ कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का इकलौता केन्द्रीय मत्स्य प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम जिले के पवारखेड़ा ग्राम में स्थित है। जिसमें मत्स्य प्रशिक्षण लेने के लिए चार हजार रुपए की राशि ली जाती है। जिससे स्थानीय वंशानुगत मछुआरा नर्मदापुरम के एवं मध्य प्रदेश के अन्य जिले के वंशानुगत मछुआरा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत आने वाले वायोफ्लाक टैंक में फिश पालन एवं केंद्रीय मत्स्य वैज्ञानिकों व्दारा विशेष मत्स्य प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे हैं।

आवेदन के मरध्यम से यह राशि कम करने का निवेदन किया गया है। बाथम ने प्रशिक्षण राशि कम करने के लिए (एनएफडीबी) राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। आवेदन युवा मांझी समाज संगठन के संरक्षक रोहित रायकवार, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रायकवार, सचिव रजत रायकवार, सहसचिव प्रहलाद रायकवार ने दिया। नर्मदापुरम मत्स्य विभाग के सहायक संचालक मानिक राव काले भी उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News