---Advertisement---

महिला सशक्तिकरण सप्ताह में जागरुकता कार्यक्रम किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 से 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत नेहरू पब्लिक स्कूल (Nehru Public School) में महिला एवं बाल विकास विभाग इटारसी (Women and Child Development Department Itarsi), जीवोदय संस्था इटारसी (Jeevodaya Sanstha Itarsi) एवं इनर व्हील क्लब इटारसी (Inner Wheel Club Itarsi) ने 22 के नाला मोहल्ले में नेहरू पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण साप्ताहिक पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के विषय में सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के विषय में घरेलू हिंसा के विषय, बाल अधिकार आदि विषय पर महिलाओं को जागरूक किया। जागरूकता संबंधी उद्बोधन जीवोदय संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर सनी जोशी ने दिया। इनर व्हील क्लब फाउंडर एवं परिवार परामर्श केन्द्र फाउंसलर श्रीमती कीर्ति दुबे (Mrs. Kirti Dubey) ने महिलाओं को सशक्त होने के प्रोत्साहित किया। इनर व्हील क्लब से अर्चना घन (Archana Ghan), सीमा सोनी (Seema Soni) , प्रीति अग्रवाल (Preeti Aggarwal), कमला तिवारी (Kamla Tiwari) उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को स्वेटर दी गयी।

कार्यक्रम में जीवोदय संस्था कोर्डिनेटर त्रिलोक मनवारे संयुक्त टीम सदस्य भूरेलाल धुर्वे, मोनिका गोस्वामी एवं सिस्टर ज्योति उपस्थिति रहीं। स्वसहायता समूह द्वारा अचार, बड़ी पापड़ की प्रदर्शनी लगायी, हैंड मेकिंग एवं रॉ मटेरियल से बनी सामग्रियों की प्रदर्शनी रक्षा समूह (देवकी राजपूत), मातृ दाया समूह (रेखा साहू) ने लगायी जिसके माध्यम से महिलाओं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु रोजगार संबंधी संदेश दिया। बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किये जिन्हें पुरस्कार इनर व्हील क्लब ने दिए। शासन की योजनाओं की जानकारी महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने दी। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती मीना गाढले उपस्थित रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा बैसवार ने संचालन किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.