भोपाल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल (Bilaspur Division) के जैतहरी-छुलहा रेलखंड पर थर्ड लाइन जोडऩे के लिए छुलहा स्टेशन पर 11 से 16 जनवरी 2022 तक प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाडिय़ों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
ये गाडिय़ां रहेंगी निरस्त
– गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 12 जनवरी 2022 को तथा गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 13 जनवरी 2022 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 11 से 16 जनवरी 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया भोपाल) 13 जनवरी 2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 16.जनवरी 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया गुना-मुंगावली-सागर) 09 एवं 16 जनवरी को तथा गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया सागर-मुंगावली-गुना) 12 एवं 19 जनवरी 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।