नर्मदापुरम/बुधनी। शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम जोनतला जोड़ के पास ट्राले और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 10 वर्षीय बेटा घायल हो गए। पुलिस ने ट्राला जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथनौरा निवासी जगदीश कीर अपनी पत्नी रुकमणी कीर और 10 वर्षीय बेटे के साथ ग्राम भारकच्छ में आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।वापस लौटते समय ग्राम जोनतला जोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े ।
इसी दौरान रुकमणी कीर ट्राले की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में पति और बेटा घायल हो गए।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने घटनास्थल से ट्राला जब्त कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









