इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी मंडल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक कल (21 नवंबर) को शाम 5 बजे से पत्रकार भवन, इटारसी आयोजित की जा रही है। यह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा सहित प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, SIR अभियान के विधानसभा संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, SIR के नगर प्रभारी दीपक अठोंत्रा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
बैठक का उद्देश्य और सहभागी
SIR अभियान के नगर संयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इस बैठक में नगर में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी, नगर एवं पुरानी इटारसी मंडल के पदाधिकारी, प्रत्येक बूथ पर नियुक्त BLA-2, एवं सभी पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।
पार्टी का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सही रूप से दर्ज हो।








