---Advertisement---

सभी त्योहार आनंद, उल्लास, आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं

By
On:
Follow Us
  • – आगामी त्योहारों पर निकायों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहें
  • – स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें

नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सुझाव दिए। कलेक्टर सुश्री मीना कहा कि पूर्व की तरह जिले में आगामी पर्व भी शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। आपसी सौहार्द एवं भाईचारा ही हमारी परंपरा है।

कलेक्टर ने बैठक में त्योहारों पर चल समारोह, जुलूस आदि का शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन की बात कहीं। साथ ही पर्वों पर यातायात, पार्किंग, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्थायें करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं एवं आमजनों से कहा है कि पर्वों पर जुलूस, चल समारोह, रैली आदि का आयोजन संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के अनुमति के साथ ही किया जा सकेगा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मानक मापदंडों के अनुरूप ही संचालन किया जाए। बुद्ध पूर्णिमा, गंगा सप्तमी, स्नान दान अमावस्या, स्नान दान पूर्णिमा आदि स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए नगरपालिका नर्मदापुरम को निर्देशित किया है। घाटों पर होमगार्ड बल की ड्यूटी भी लगाएं।

निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मनायें

त्योहार कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने समस्त धर्मगुरुओं एवं समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी समस्त त्योहारों का आयोजन किया जाए एवं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया बाधित न हो।

समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव

समिति सदस्यों द्वारा बैठक में आगामी त्योहारों के संबंध में विशेष साफ सफाई, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, तापमान में बढ़ोतरी के दृष्टिगत जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था करने, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। आगामी त्योहार जिन पर हुई चर्चा महाशिवरात्रि पर्व, होली, बसंत पंचमी, गुड फ्राइडे, चैत्र नवरात्रि, झूलेलाल जयंती, ईद उल फितर, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, रामनवमी, महावीर जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा आदि त्योहारों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।

यह रहे उपस्थित

पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरण सिंह, आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, शहर काजी अशफाक अली, हंस राय, मनोहर बड़ानी, एसडीएम श्रीमती नीता कोरी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश जैन, सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.