---Advertisement---

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पचमढ़ी में मंत्रियों संग लिया आम का स्वाद

By
On:
Follow Us
  • सीएम ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, प्रदर्शनी में 34 प्रकार के आमों के स्टॉल लगाए

पचमढ़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में आयोजित आम महोत्सव में अपने मंत्रिमंडल के साथ विभिन्न किस्मों के आम का स्वाद दिया। उन्होंने यहां आम महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम चखे। आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे।

प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और मंत्री विश्वास सारंग, प्रहलाद पटेल आदि ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मों की सराहना की। इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मों की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की। आम उत्पादक किसान सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को यथार्थ गीता पुस्तिका इस अवसर पर भेंट की।

आम प्रदर्शनी में इन किस्मों का प्रदर्शन

मंगलवार को राजभवन में आयोजित आम महोत्सव में जिन किस्मो का प्रदर्शन किया गया उनमें आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी, चौसा, तोता परी, फाजली, बंगाल पाली, तुर्रापर, शुकर गुठली, मिश्री, हापुस, स्वर्णप्रभा, काला पहाड़, हिमसागर, स्वर्णरेखा, रत्ना, केसर, रुक्मणी, साबनिया, नीलम, सिंधु, जहांगीर, प्यारी, रॉयल मिस्री, जर्दालू, सेंसेशन,रस भंडार और राम केला शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का पचमढ़ी आगमन पर स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होने मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के पचमढ़ी आगमन पर मंत्रीगण, विधायक गण, जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई पटेल, नगर पालिका पिपरिया अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल सहित, श्रीमती प्रीति शुक्ला, नवनीत नागपाल, माधव दास अग्रवाल, संतोष जैन सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, सीसीएफ अशोक कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशांत खरे, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह, फील्ड डायरेक्टर श्रीमती राखी नंदा, डीएफओ मयंक गुर्जर, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.