---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद में बच्चों की दीनी तालीम कार्यक्रम संपन्न

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मुस्लिम सुन्नी खत्री 22 नुख महापंचायत मध्य प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद (Sunni Idgah Jama Masjid) में बच्चों की दीनी तालीम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें दीनी तालीम के विषय कुरान तिलावत, नात शरीफ, तकरीर, इसके साथ-साथ पहाड़े, ड्राइंग आदि विषय सम्मिलित किए गए।

सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद के पूर्व सदर हबीब अहमद (Habib Ahmed) ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रहे चार बच्चों को साइकिल, दूसरे स्थान पर रहे चार बच्चों को स्टडी टेबल, तीसरे स्थान पर रहे चार बच्चों को बैडमिंटन किट, चौथे स्थान पर रहे चार बच्चों को कम्पास और दीनी तालिमी किताब से प्रदान की गई। इसके साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी बच्चों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुस्लिम सुन्नी खत्री 22 नुख महापंचायत के सदर हाजी मूसा (Haji Musa) और सरपरस्त हाजी अब्दुल जब्बार चौधरी बड़वाह (Abdul Jabbar Chaudhary Barwah), सभी मस्जिदों के इमाम व सदर वह मुस्लिम समाज के सभी लोग उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.