---Advertisement---

न्यायालय से 17 वर्ष से फरार आरोपी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिला पुलिस कप्तान डॉ. गुरुकरन सिंह (Dr. Gurukaran Singh) के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान (SDOP Mahendra Singh Chauhan) एवं टीआई गौरव बुंदेला (TI Gaurav Bundela) के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस (City Police) लगातार न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें अपने स्थान पर भेज रही है।

आज ऐसे ही एक मामले में न्यायालय से 17 साल से फरार स्थाई वारंटी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुरानी इटारसी (Old Itarsi) निवासी स्थाई वारंटी पुरुषोत्तम ( Purushottam) पिता बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) उम्र 66 वर्ष को सिवनी मालवा (Seoni Malwa) से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका सहायक उप निरीक्षक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav), प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी (Hemant Tiwari), प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र (Pushpendra) एवं आरक्षक अविनाश (Avinash) की रही। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!