होशंगाबाद। सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं एवं आमजन की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। आमजन को एक ही स्थान पर सब्जियां उपलब्ध हो सकें। यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह(Collector Dhananjay singh) ने गत दिवस शहर के कोठीबाजार सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान दिए। कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सब्जी मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कोरोना संक्रमण (Corona Infaction) से सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बर्ती जाए। उन्होंने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं से चर्चा की एवं उनके सुझाव लिए । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व होशंगाबाद आदित्य रिछारिया(Aditya Rijaria), मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा (Madhuri Sharma , CMO Hoshangabad) उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने सब्जी मंडी (Sabji market) का किया औचक निरीक्षण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







