---Advertisement---

नजदीक आकर सूरज दिखा मद्धम, पास आये सूरज की गर्मी से जीती ठंड

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • बुधवार को पृथ्वी और सूरज की दूरी बदली नजदीकियों में
  • सारिका ने बताया सूरज और पृथ्वी की बदलती दूरी का विज्ञान

इटारसी। आज बुधवार 3 जनवरी की सुबह जब कोहरे और ठिठुरन भरी थी, तब आप सोच रहे होंगे कि सूर्य (Sun) काश पास होता और कुछ गरमाहट देता, लेकिन वास्तविकता यह है कि सूर्य सचमुच में पृथ्वी के सबसे पास था। नेशनल अवार्ड (National Award) प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने सूरज और पृथ्वी (Earth) की बदलती दूरी का विज्ञान बताते हुये जानकारी दी कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा अंडाकार पथ में करती है।

इस कारण यह साल में एक दिन सूर्य के सबसे पास आती है और एक दिन सबसे दूर। सारिका ने बताया कि बुधवार 3 जनवरी को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर पृथ्वी सूर्य के सबसे पास के बिंदु पर थी। यह दूरी घटकर 14 करोड़ 71 लाख 632 किमी रह गई थी। इसे पेरिहेलियन(Perihelion) बिंदु पर आना कहते हैं। पास आने पर भी उत्तरी गोलाद्र्ध के स्थानों पर सूर्य की तुलना में झुकाव होने के कारण सूर्य की किरणें इस समय तिरछी पड़ रही हैं इसलिये ठंडक का अहसास हो रहा है।

सूर्य 5 जुलाई को पृथ्वी से सबसे दूर के बिंदु पर होगा जिसे अपहेलियन बिंदु पर आना कहते हैं। उस समय सूर्य की दूरी 15 करोड़ 20 लाख किमी से भी अधिक हो जायेगी। सारिका ने बताया कि पेरिहेलियन कब होगा यह बदलता रहता है। हर 58 साल में इसमें एक दिन का अंतर आ जाता है। 6430 में यह 21 मार्च को सूरज के पास आया करेगी। तो पास आये सूरज की गर्मी पर विजय पाती शीतलता का उठाइये आनंद।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.