कांग्रेसियों ने एसडीएम तहसीलदार से की मूंग खरीदी को लेकर चर्चा

कांग्रेसियों ने एसडीएम तहसीलदार से की मूंग खरीदी को लेकर चर्चा

सोहागपुर। (राजेश शुक्ला)। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को तहसील सभाकक्ष में एसडीएम तहसीलदार से मूंग खरीदी पर चर्चा की तथा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से शोभापुर के रामलीला मैदान में मूंग खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम की सूचना प्रशासन को दी है।

कांग्रेस ने मांग की किसानों से मूंग खरीदी का कार्य शासन द्वारा नियमों को शिथिल रखते हुए किया जाए। युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भारती मेरावी एवं तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम से मूंग खरीदी में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल सुधीर ठाकुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौधरी नीरज चौधरी रफीक अली कार्तिक शर्मा ऋषभ दीक्षित आदि मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने तहसीलदार को बताया कि जिन वेयरहाउस को शासन द्वारा खरीदी के लिए मैपिंग में शामिल किया गया है। उन पर वेयरहउस मालिक एवं उनके कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। वहीं कांग्रेसियों ने मूंग की रंगत सहित मूंग के दाने के बराबर मिट्टी शामिल वाली फसल की क्षेत्र में अधिकता होने एवं नमी के पीछे चक्रवात के चलते बेमौसम हुई बारिश को कारण बताया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!