---Advertisement---

भोपाल मण्डल में मनाया गया देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

By
On:
Follow Us

प्रदेश। सम्पूर्ण भारतीय रेल में मनाए जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के उपलक्ष्य में आज 14 अगस्त को सम्पूर्ण देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किया जा रहा है।

इस अवसर पर रानी कमलापति स्टेशन पर आज प्रातः 11.00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में माननीय गृह, जेल, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा (Parliamentary Affairs Minister Dr. Narottam Mishra) के कर कमलों द्वारा देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में भोपाल निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री देवी शरण जी एवं श्रीमती नारायणी देवी जी को ससम्मान आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक भोपाल सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों, स्वतंत्रता सेनानियों का जीवंत पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवीशरण ने कहा कि हम लोगों नें बहुत परिश्रम किया है तब जा कर देश को आजादी मिली। हमने जेल की हवा खाई , पुलिस की लाठियां भी खाई थी तब कही देश आजाद हुआ पर हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि 1956 में मध्य प्रदेश राज्य बनाये जाने के बाद मुझे सरकारी नौकरी मिली और मैं कमिश्नर नगर निगम के पद से रिटायर हुआ।

गृह, जेल, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इसके लिए हमारे देश के लोगों ने बहुत परिश्रम किया है। उन्होंने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी कोई आह्वान करते हैं तो देश की जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।

देश में हर घर तिरंगा का जज्बा सबके सामने दिख रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गयीं कठिनाइयों को स्मरण कराने हेतु आज यह दिवस मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय, अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित सहित सभी शाखा अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

इससे पूर्व मंत्री जी के द्वारा स्टेशन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

इसके अतिरिक्त भोपाल मण्डल के 10 स्टेशनों (हरदा, होशंगाबाद, रानी कमलापति, सांची, बीना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, शाजापुर, व्यावरा-राजगढ़) पर विभाजन विभीषिका स्मृति से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही हरदा, रानी कमलापति एवं गुना स्टेशन पर डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से विभाजन के समय लोगों के पलायन को दर्शाया गया है। प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गयीं कठिनाइयों को स्मरण कराने हेतु यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं है, से जुड़े यथासंभव प्रकरणों का प्रदर्शन किया गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.