---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

पोर्टरखोली के मंदिर में श्रद्धालुओं को दिखी शिवलिंग में भगवान शंकर की सूरत

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – सोमवार की रात 8 बजे से मेन रोड पर लगी है श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • – मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक कंट्रोल करने पुलिस कर रही कल से लगातार ड्यूटी
  • – रेलवे स्टेशन से नयायार्ड सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है यह मुख्य मार्ग

इटारसी। पोर्टरखोली बजरंगपुरा में नयायार्ड रोड के किनारे स्थित मंदिर में स्थापित शिवलिंग में भगवान शंकर की आकृति दिखाई देने की खबर के बाद से सोमवार की रात 8 बजे से वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है और पुलिस को इस अति व्यवस्ततम मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बताया जाता है कि किसी श्रद्धालु ने इसे देखने के बाद सबको बताया और उसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शंकर की आकृति शिवलिंग में दिखाई दे रही है। मंदिर के सामने रोड पर लगी भीड़ को देखकर पुलिस बल भी मौके पर रात से ही तैनात है। मौके पर मौजूद पोर्टरखोली निवासी गौर का कहना है कि कल रात से ही शिवलिंग में भगवान शंकर की आकृति दिखाई दे रही है, तभी से यहां भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग आकर दर्शन कर रहे और पूजा कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं।

नाला मोहल्ला राज टाकीज के पास रहने वाले अंशु चौरे ने कहा कि हमने भगवान शिव के दर्शन किये हैं, यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। पोर्टरखोली के निवासी जगत सिंह भदौरिया का कहना है कि उसने भी दर्शन किये हैं, पूजा की है। भीड़ बहुत है, लोगों को जानकारी मिल रही है तो लोग आते जा रहे हैं। यहां कल रात आठ बजे से भीड़ कम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है, लोग आ रहे हैं और जो लोग यहां रोड से निकल रहे, वे भी यहां रुककर दर्शन कर रहे हैं।

नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि कल ही रात को सूचना मिलने के बाद उन्होंने वहां जाकर देखा और काफी भीड़ होने और यातायात बाधित होने से वहां पुलिस की ड्यूटी लगायी है। चूंकि यह मुख्य मार्ग है और छोटे-बड़े सभी वाहन आते हैं, किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिस की ड्यूटी वहां लगातार चल रही है, लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए किसी को रोका नहीं जा सकता है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.