---Advertisement---

विहिप की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) बजरंग दल (Bajrang Dal) माखन नगर (Makhan Nagar) प्रखंड की एक बैठक माखन नगर गुरु भवन में हुई जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव (Khagendra Bhargava), प्रांत सुरक्षा प्रमुख जस्सी अटवाल (Jassi Atwal), विभाग मंत्री शिव राठौर (Shiv Rathore), जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे (Dr. Subhash Dubey), जिला मंत्री प्रभात तिवारी ( Prabhat Tiwari) उपस्थित थे। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।

नगर अध्यक्ष आशीष गुरु, नगर उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह एवं मंत्री विजय कुमार लड्ढा, बजरंग दल नगर संयोजक प्रदीप प्रजापति, मातृशक्ति संयोजिका जयश्री कुरापा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सरस्वती मेहरा को बनाया गया। बैठक में विशेष रूप से इटारसी नगर संयोजक संदीप यदुवंशी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा संगठन विस्तार एवं संगठन के कार्य करने की रीति नीति से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और विभाग मंत्री शिव राठौर द्वारा संगठन के कार्य का विस्तार से वर्णन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में किस प्रकार इकाइयों का गठन किया जाता है एवं कैसे कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जाता है इस विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एवं आशीष गुरु, दिनेश शर्मा इन्द्रपाल सिंह, इमरतलाल यादव सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.