---Advertisement---

माता के दर्शन करने पैदल सलकनपुर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बांट रहे फलहार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। माता के दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय बाबई पुराना नाका (Babai Purana Naka) जेल रोड (Jail Road) के पास श्रद्धालुओं के लिए फलहार सामग्री बांटने के लिए पंडाल लगाया गया है। यहां सामग्री का वितरण लगभग 5 साल से किया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग उपवास की सामग्री वितरित की जाती है, जो श्रद्धालु थक जाते हैं, उनके लिए टेंट (Tent) में आराम के लिए व्यवस्था की गई है और खानपान के लिए शुद्ध रूप से फलहार नमकीन, खिचड़ी के अलावा मही, दही के साथ-साथ अन्य फलहार सामग्री श्रद्धालुओं को वितरित की जाती है।

आयोजक अधिवक्ता मोहन बैरागी (Advocate Mohan Bairagi) ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए यह काम हर वर्ष किया जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल निकलते हैं। हम इन्हें फलहार का वितरण प्रसादी के रूप में देते हैं। 9 दिन भक्ति और भाव के रहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के अलावा मित्र भी इस कार्य में भरपूर सहयोग करते हैं। इस मौके पर मोहनदास बैरागी, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी (Prafulla Tiwari), हेमंत राजपूत (Hemant Rajput), अभिषेक (Abhishek), रामू चौहान (Ramu Chauhan), हरि भई, लाल बाबा, सुशील, शैलेन्द्र मालवीय, हनुमत, संतदी, बिल्लू मालवीय, अफजन, लतीफ, दिनेश शर्मा, सोनू, कल्लू भाई, गोलू, सोनू, आदि सहयोग करते हैं।।

सलकनपुर (Salkanpur) पैदल यात्रियों के लिए फलहार की व्यवस्था पुराने बाबई नाका पर हर साल की जाती है। हजारों की संख्या में यहां सलकनपुर जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा होती है। इस कार्य में अनेक लोग शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नए-नए फलहार की व्यवस्था की जाती है। जिसमें फलों में केला, सेवफल, केले, पपीता के अलावा मौसमी फलों को विशेष रूप से दिया जाता है। वहीं साबूदाने की खिचड़ी के अलावा अन्य फलहार श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.