इटारसी/भोपाल। रेल प्रशासन (Railway Administration) ने दीवाली (Diwali) एवं छठ पर्व (Chhath Parv) के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति (Rani Kamlapati) से दानापुर (Danapur) के मध्य स्पेशल गाडिय़ां चलाने का निर्णय लिया है।
01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (Rani Kamalapati-Danapur Superfast Express Special) 21, 26, एवं 31 अक्टूबर को (तीन ट्रिप) रानी कमलापति स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर, 15.20 बजे होशंगाबाद, 15.50 बजे इटारसी, 17.10 बजे पिपरिया, 18.33 बजे नरसिंहपुर, 19.35 बजे जबलपुर, 20.23 बजे सिहोरा रोड, 21.00 बजे कटनी, 21.48 बजे मैहर, 22.35 बजे सतना, अगले दिन 00.10 बजे मानिकपुर, 01.55 बजे प्रयागराज छिवकी, 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 22, 27 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2022 को (तीन ट्रिप) दानापुर स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, 20.55 बजे प्रयागराज छिवकी, 23.55 बजे मानिकपुर, अगले दिन 00.55 बजे सतना, 01.28 बजे मैहर, 02.30 बजे कटनी, 03.13 बजे सिहोरा रोड, 03.50 बजे जबलपुर, 05.00 बजे नरसिंहपुर, 06.10 बजे पिपरिया, 07.10 बजे इटारसी, 07.53 बजे होशंगाबाद और 09.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
कोच कम्पोजीशन- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटर कारसहित कुल 19 कोच रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
रानी कमलापति-दानापुर के मध्य चलेगी दीवाली एवं छठ सुपरफास्ट स्पेशल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







