बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक रहेगा कार्यशील

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक रहेगा कार्यशील

नर्मदापुरम। जिले में अतिवृष्टि की स्थिति में बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था के लिए जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष (flood control room) की स्थापना 15 जून से प्रारंभ होकर 30 सितंबर 2023 तक रहेगी।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चक्रवार ड्यूटी लगाई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग सुधीर पाठक (Sudhir Pathak) मोबाइल नंबर 9826057033 रहेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया है कि कंट्रोल रूम एवं डिस्ट्रीक नोडल काल सेंटर को संलग्न किया है तथा इनमें कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपस में समन्वय कर संपूर्ण जिले के बाढ़ प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर (Manoj Kumar Thakur) 8770207920 एवं सहायक बाढ़ प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख देवशंकर धुर्वे (Devshankar Dhurve) 9424990525 रहेंगे। आईटी कार्य के लिए प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र आनंद झैरवार (Anand Jharwar) नोडल अधिकारी, एनआईसी के मनीष गुणवान (Manish Gunwan) एवं प्रबंधक ई गर्वनेंस संदीप चौरसिया (Sandeep Chaurasia) रहेंगे।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रति सोमवार एवं गुरूवार को प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 3 शिवम शर्मा 8319619323, महेश कुमार कुशवाह 7869807572 एवं भृत्य बाबानंद बाबरिया 9098662772 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह से दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम में सहायक ग्रेड 3 नवनीत मोरे 7909740571, सुमित मालवीय 8871537430, भृत्य राजकुमार चौरे 8821806856 तथा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक कनिष्ठ सहायक तेजसिंह थापा 9074131368, दौलतराम सिलावट 8871556537 एवं भृत्य नितिन मेहतो 9406957078 उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम में प्राप्त जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

कंट्रोल रूम में प्रति मंगलवार एवं शनिवार को प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 3 दुर्गेश झारिया 8989851131, दुर्गेश सिंह राजपूत 9770735361 एवं भृत्य सतीश कुमार वर्मा 7828531429 उपस्थित रहकर प्राप्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम में सहायक ग्रेड 3 नितिन कुमार मेहरा 9893739252, धीरज बरखने 8602683840, भृत्य भाउराव सावे 7999927355 तथा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक कनिष्ठ सहायक जेपी करोटिया 9302622285, अनीक खान 9993241379 एवं मधुकर महाले 9589973708 उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम में प्राप्त जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

कंट्रोल रूम में प्रति बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 3 मनोज गौर 99926334268, जितेन्द्र गोखे 9425889441 एवं भृत्य कन्हैयालाल कीर 8120645854 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम में सहायक राजेन्द्र चौधरी 9407290020, नवीन कुमार चौरे 6263334255, भृत्य नरेश कुमार 9752774178 तथा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक सहायक ग्रेड 3 संदीप सिंह 9329522835, देवलाल मेहरा 9039805020 एवं हरगोविंद विश्वकर्मा 9575961929 उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम में प्राप्त जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में चक्रवार तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नियंत्रण कक्ष में अपनी ड्यूटी समय से 5 मिनट पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, कंट्रोल रूम में टेलीफोन या अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे एवं प्राप्त सूचना का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर नही जा सकेंगे। उक्त आदेश आगामी 15 जून से चक्रीय क्रम में आगामी 30 सितंबर 2023 तक प्रभावशील रहेगा।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!