पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फल, मिठाई वितरित

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फल, मिठाई वितरित

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) अनुसूचित जाति मोर्चा ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) की जयंती पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत फल, मिठाई एवं जूते-चप्पल वितरण किये।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल आर्य (Anil Arya) ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के आव्हान पर अनुसूचित जाति मोर्चा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महिमा नगर ग्वालटोली स्थित अप्सरा वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को फल, मिठाई एवं जूते-चप्पल वितरित किए। आर्य ने कहा कि पं. दीनदयाल के एकात्म मानववाद के प्रणेता और उनके सिद्धांतों को अमल में लाया जाए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, वरिष्ठ नेता हंस राय, दिनेश तिवारी, गोविंद राय, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, सागर शिवहरे, रोहित गौर, तेजकुमार गौर, संध्या थापक, कविता राजपूत, वंदना दुबे, आकांक्षा दुबे, रेखा यादव अ.जा. मोर्चा के जिला मंत्री संदीप लोंगरे, सह मीडिया प्रभारी गोविंद राम दुंदुभी, जिला सदस्य विनोद गोलिया, अशोक अहिरवार, पूनम मलैया, दुर्गेश चौधरी, अ.जा.मो. मंडल अध्यक्ष रवेन्द्र मेषकर, तरूण मेषकर, शिवम अहिरवार, दीपक जाटव, श्रीराम जाटव, प्रशांत श्रीवास, अखिलेश व्यास, रूपेश कलोसिया, तरूण चुटीले सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!