इटारसी । लगातार हो रही बारिश और ऊपरी जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है।
आज सुबह 8:00 बजे की स्थिति में बरगी, तवा और बारना बांधों के गेट खुले हुए हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
ताजा जलस्तर की स्थिति (प्रातः 8 बजे)
- सेठानी घाट: 942.70 फीट
- तवा डैम: 1164.30 फीट
- बरगी डैम: 422.90 मीटर
- बारना डैम: 348.24 मीटर
तीनों बांधों से पानी छोड़ने की स्थिति
- तवा डैम: तवा बांध के 3 गेट 3-3 फीट तक खोले गए हैं, जिससे कुल 15,666 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- बरगी डैम: बरगी बांध के कुल 9 गेट खोले गए हैं। इनमें से 4 गेट 0.5 मीटर और 5 गेट 1 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 1097 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- बारना डैम: बारना बांध के 2 गेट 0.5 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 8708 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे बसे गाँवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी से सावधानी बरतने और नदी के समीप न जाने की अपील की है।









