लाल झंडा छोड़ तिरंगे के नीचे आए सैंकड़ों रेल कर्मचारी

लाल झंडा छोड़ तिरंगे के नीचे आए सैंकड़ों रेल कर्मचारी

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) प्रांगण इटारसी (Itarsi) में संघ के महामंत्री अशोक शर्मा (Ashok Sharma), संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा (RK Sharma), मंडल कार्यकारी अध्यक्ष जेए नियाजी (JA Niazi) एवं मंडल सहायक सचिव रोमेश चौबे (Romesh Chaubey) का आगमन इटारसी संघ कार्यालय में हुआ। आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉय यूनियन के शीर्ष पदाधिकारी युवा मंडल अध्यक्ष एवं टीआरएस शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष तरुण शुक्ला (Tarun Shukla) एवं आकाश यादव (Akash Yadav) अपने सैकड़ों सक्रिय साथियों के साथ वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के विचारों एवं महामंत्री अशोक शर्मा की कर्मचारी हितैषी कार्यप्रणाली एवं हमेशा कर्मचारी हित की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च न्योझावर करने की नीति को देखते हुए संघ में शामिल हो गये।

सैकड़ों पदाधिकारियों ने लाल झंडे को छोड़ कर महामंत्री अशोक शर्मा के विचारों से अभिभूत होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीना, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, भगवती प्रसाद वर्मा, कुंदन अगलावे, महाकालेश्वर कश्यप, नितिन ओनकर, राजेश गौर, संजय कैचे, आरके श्रीवास्तव, मनीष सक्सेना, संतोष चतुर्वेदी, अमरेश सिंह, योगेश चौरे, राहुल सोनी, अर्जुन ऊटवार, राजेश यादव, राजेंद्र पाराशर, हेमराज सिसोदिया, धर्मेंद्र सिंह, एमएस कुशवाहा, गुलाब सरोदे, सौरभ पांडे, सुनील कुमार, मिलन गुप्ता, अनिल गुप्ता, विकास कश्यप, दीपक वर्मा, कुलदीप दुबे, देवांग वर्मा, शेख इरशाद, पुरुषोत्तम सैनी, संतोष सिंह, गुरुपाल सिंह, आनंद कृष्ण मुरारी, संतोष सेजकर, मुजफर खान, योगेश यादव एवं सभी शाखाओं के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये शामिल हुए संघ में

नीलेश रावत, रोहित तिवारी, विनोद सोनी, राजेश कुशवाहा, राकेश यादव, शोभाराम चौरे, पीयूष चौधरी, शिवनारायण, सुशील, चंदन मिश्रा, फरीद खान, नरेंद्र चौरे, विजेंद्र चौहान, मोहित गुप्ता, ओमप्रकाश, शैलेंद्र यादव, योगेश, दीपक विश्वकर्मा, जयराम सैनी, नीलेश रावत, उदय मीना, कैलाश मीना, प्रकाश खरे, मुकेश गोरे, योगेश राठौर एवं प्रकाश को महामंत्री अशोक शर्मा ने तिरंगा पट्टी, पुष्प हार पहना मिठाई खिलाकर एवं गिफ्ट प्रदान कर सदस्यता ग्रहण कराई।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!