---Advertisement---
Learn Tally Prime

सक्षम नर्मदापुरम की जिला बैठक में सदस्यों को बताए संगठन के कार्य

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। आज 17 जून 2023 को नर्मदापुरम (Narmadapuram) में सक्षम की जिला बैठक दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma), प्रान्त सह सचिव की उपस्थिति में हुई। सक्षम क्या है? इसकी आवश्यकता समाज में क्यों है? इसका निर्माण किन परिस्थितियों में हुआ? इन सभी विषयों पर जिलाध्यक्ष आशीष चटर्जी (Ashish Chatterjee) ने बताया कि समदृष्टि, क्षमता विकास मंडल मुख्यत: दिव्यांगजनों के बीच कार्य करने वाली संस्था है, जो संघ की आनुषंगिक संस्था है।

दिव्यांग व्यक्तियों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसका राष्ट्रीय स्तर पर समाधान देने वाली सामाजिक संगठन की महती भूमिका निभाने हेतु संघ ने सक्षम प्रकल्प प्रारंभ किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई जिसने संगठन विस्तार पर प्रयासों के लिए मार्गदर्शन मिला। संघ दृष्टि से नर्मदपुरम जिले में 7 प्रकोष्ठों एवं 7 आयामों के प्रमुखों की नियुक्ति करने का संकल्प लिया। निधि एकत्र करने हेतु नवाचार पर बल दिया गया है।

इस बैठक में एक महत्वपूर्ण विषय संज्ञान में आया कि सक्षम का स्थानीय कार्यालय का शीघ्र ही प्रारंभ किया जाना चाहिए, इस पर माननीय दिनेश शर्मा ने दिव्यांग सेवा केंद्र प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की, यह वास्तविक रूप में हमारे जिले को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। साथ ही सक्षम के प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

सक्षम के अन्य सदस्यों की सूची बना कर उनसे पुन: संपर्क साधने एवं उन्हें इस पुनीत कार्य पुन: जोडऩे का संकल्प दिलाया। बैठक में सक्षम के जिला अध्यक्ष डॉ आशीष चटर्जी, आरती दत्ता (Aarti Dutta), डॉ योगेश मोहन सेठा (Dr. Yogesh Mohan Setha), कपिलेश कुरेले (Kapilesh Kurele), कुलदीप मीना (Kuldeep Meena), सुरेश सिंह राजपूत (Suresh Singh Rajput), नवीन पण्ड्या (Naveen Pandya) उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!