पंजाबी समाज की कार्यकारिणी में कर्मवीर अध्यक्ष, मनोज सचिव बने

Post by: Rohit Nage

इटारसी। पंजाबी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं की मौजूदगी में किया। अध्यक्षता समाज संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आर गांधी ने की। नवीन घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कर्मवीर गांधी, सचिव मनोज बत्रा और कोषाध्यक्ष बसंत बत्रा बनाए गए। उपाध्यक्ष रवि अठोत्रा, तरुण पोपली और अशोक बत्रा शौकी बनाए गए हैं। नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा से मुलाकात की।

कार्यकारिणी के संचालन और मार्गदर्शन के लिए एक मार्गदर्शक मंडल का गठन भी किया। यह मार्गदर्शक मंडल समाज की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने में कार्यकारिणी को सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का काम करेगा, बिना इनकी सहमति के कार्यकारिणी पृथक से कोई भी निर्णय नहीं लेगी। मार्गदर्शक मंडल में प्रकाश बत्रा, अशोक पोपली, राजकुमार पोपली, सतीश बत्रा एवं राजकुमार बत्रा शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में सचिव मनोज बत्रा ने बताया कि युवा कार्यकारिणी में मनोज पोपली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला, सचिव अमन पोपली और कोषाध्यक्ष जतिन बत्रा शामिल हैं। भारत भूषण आर गांधी पूर्ववत कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।

महिला मंडल में अध्यक्ष भारती पोपली, सचिव किरण साहनी और कोषाध्यक्ष लता बत्रा हैं। संचालन में महती भूमिका पूर्व अध्यक्ष नीलम बीबीआर गांधी, जया गांधी और ज्योति पोपली हैं। इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की भूमि के विकास और निर्माण के लिए आपस में चर्चा की और परस्पर सहयोग से बाउन्ड्री और हाल के निर्माण को शीघ्र ही प्रारंभ करने को कहा। समाज की कार्यकारिणी में प्रवीण गांधी, भारतभूषण गांधी लच्छू, सुनील बत्रा, राजू जसवंत बत्रा, अमित पोपली, शेष मेहरा, शिव मल्होत्रा, संतोष पसरीजा और विशाल गांधी को शामिल किए जाने का निर्णय लिया है। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि अठोत्रा ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!