प्रतीक्षा सूची क्लियर करने गाड़ियों में अस्थाई कोच बढ़ाये

प्रतीक्षा सूची क्लियर करने गाड़ियों में अस्थाई कोच बढ़ाये

भोपाल। रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिये भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, गाड़ी संख्या 12486/ 12485 श्रीगंगानगर-नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एवं 12440/12439 श्रीगंगानगर-नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक-एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है।
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर स्टेशन से 01 से 31 जनवरी 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में पनवेल स्टेशन से 02 जनवरी 2022 से 01 फरवरी 2022 तक अस्थाई रूप से लगेगा। सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12486 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर स्टेशन से 01 से 29 जनवरी 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 12485 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में नांदेड़ स्टेशन से 03 से 31 जनवरी 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12440 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर स्टेशन से 07 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 12439 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 09 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12629/12630 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12649/12650 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में एक-एक शयनयान श्रेणी तथा गाड़ी संख्या 22683/22684 यशवंतपुर-लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय किया है।

यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 04 से 11 जनवरी 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में 04 से 14 जनवरी 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2021 से 12 जनवरी 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 03 से 15 जनवरी 2022 तक अस्थाई रूप से लगाये जायेंगे। गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में 03 से 10 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 06 से 13 जनवरी 2022 तक अस्थाई रूप से लगाए जाएंगे।

 

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!