---Advertisement---

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, नही होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। प्रदेश में 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह( Independence Day 2020) के आयोजन के सम्बन्ध में रूपरेखा तय कर दी है। राज्य-स्तर, जिला, जनपद पंचायत और पंचायत मुख्यालयों पर किये जाने वाले आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किए जाएगें। सभी जिला.स्तर कार्यालय जिला पंचायत, नगरपालिका, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालयों में ध्वजारोहण(Flag hoisting) और राष्ट्रगान(National anthem) का कार्यक्रम सुबह 8:45 तक होना अनिवार्य है। ताकि मुख्यमंत्री का संबोधन सुना व देखा जा सके।

जिला स्तर पर कार्यक्रम(District level program)
होशंगाबाद में जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर धनंजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सलामी के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के इंतजाम किये जायेंगे। जिला पंचायत कार्यालयों में जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति के प्रधान तथा पंचायत कार्यालय में सरपंच, प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा। जिला, जनपद, ग्राम पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति के प्रधान के उपलब्ध न होने पर कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। नगरपालिक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।

राज्य स्तर(State level) पर ऐसे होंगे कार्यक्रम
राज्य-स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सुबह 9 बजे के पूर्व शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित करेंगे। तदुपरांत मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे एवं प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। उक्त संबोधन प्रदेश के सभी जिलों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना जा सकेगा।

शासकीय कार्यालय व स्कूल में(government office and school)
सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में सुबह 8 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा। विभाग में सीमित संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जन-सामान्य एवं स्कूली बच्चों को शामिल न किया जाये। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाये। स्वतंत्रता दिवस पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर हेण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.