– डॉ. सचिन गोठी इंदौर और डॉ. शीतल दयाल ने दिया वर्चुअल मार्गदर्शन
इटारसी। इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी (Innerwheel Club of Itarsi) द्वारा के द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 की गर्भस्थ महिलाओं की गोद भराई की एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉ. सचिन गोठी इंदौर (Indore) एवं श्रीमती शीतल दयाल इटारसी के जारी किए वीडियो ( Video) के माध्यम से महिलाओं को वर्चुअल (Virtual) तरीके से गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं बच्चा होने के उपरांत स्तनपान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
हाईटेक (high tech) तरीके से दिए प्रशिक्षण उपरांत इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू ने क्लब सदस्यों के साथ सभी गर्भस्थ महिलाओं की गोद भराई की और डॉ. सचिन गोठी इंदौर, डॉ. शीतल दयाल इटारसी का धन्यवाद व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्य कावेरी देवी अग्रवाल ने शुभकामना दी। सचिव मीना अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, श्रीमती शीतल अरोरा, सावित्री अग्रवाल की सक्रिय भूमिका के साथ आंगनवाड़ी प्रभारी सुधा साहू, आशा कार्यकर्ता मीना नगाइच एवं सहायिका कनीजा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
उक्त अवसर पर मंजीत सोखी, नीलम खंडेलवाल, कुसुम तिवारी, मिनोती बनर्जी, शोभा अग्रवाल, शोभा राजपूत, संध्या सोनी, मनीषा साहू एवं स्नेहा पार्थ साहू सहित अनेक क्लब सदस्यों ने गोदभराई की।
इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी ने प्रेगनेंट महिलाओं की गोद भरी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]


























