---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

इटारसी ने किया अपने हीरो का हृदय से स्वागत, दो दर्जन संगठन ने दिया प्यार

By
Last updated:
Follow Us
  • रोड शो में कई जगह हुआ स्वागत, लोगों ने लुटाया अपने हीरो पर प्यार
  • युवाओं में विवेक के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, कलेक्टर ने भी ली सेल्फी

इटारसी। पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics) में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के मिड फील्डर (Mid Fielder), इटारसी ( Itarsi) के हीरो नर्मदांचल (Narmadachal) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गौरव विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) का अपने गृह नगर इटारसी (Itarsi) में हृदय से स्वागत किया। शहर के विभिन्न समाज के लोगों ने उनका वर्धमान स्कूल (Vardhman School) के सभागार में पहुंचकर स्वागत किया। युवाओं में विवेक सागर के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही तो स्वयं जिले की कलेक्टर भी सेल्फी लेने से अपने आपको नहीं रोक सकीं। उन्होंने भी विवेक के साथ मंच पर ही सेल्फी ली। जिस वक्त कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा (Collector Ms. Sonia Meena) विवेक के साथ सेल्फी ले रही थीं, सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज रहा था। मंच पर मौजूद अतिथियों ने भी सम्मान में तालियां बजायीं।

नागरिक अभिनंदन समारोह में विवेक सागर प्रसाद के साथ बतौर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी (Darshan Singh Chaudhary), राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया (Mrs. Maya Narolia), विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), कलेक्टर सोनिया मीणा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा (Piyush Sharma), नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chourey), जिला खेल अधिकारी उमा पटेल (Uma Patel), जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शक एससी लाल (SC Lal), डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन (Prashant Jain), कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), उपाध्यक्ष राहुल चौरे (Rahul Chourey), डॉ. ताविश अरोरा (Dr. Tavish Arora), रविन्द्र जोशी (Ravindra Joshi), जयराज सिंह भानू (Jairaj Singh Bhanu), कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani) सहित अनेक सीनियर खिलाड़ी एवं डीएचए के सदस्य मौजूद रहे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव कन्हैया गुरयानी ने किया।

मुख्य समारोह में संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि उनको बचपन से ही हॉकी का शौक रहा है, वे हॉकी के खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन हॉकी देखने और सुनने का शौक रहा है। भोपाल में पढ़ाई के दौरान औबेदुल्ला कप में आने वाले ओलिंपियंस को देखने टिकट लेकर जाया करते थे। विधायक ने कलेक्टर से कहा कि एस्ट्रोटर्फ के लिए प्रक्रिया काफी आगे तक निकल गयी थी, आप जमीन उपलब्ध करा दें, हम दोनों सांसदों से राशि लेकर उसको लगवा लें और विवेक से उसका उद्घाटन करा लें। कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को इसके निर्देश दे दिये हैं।

हम एस्ट्रोटर्फ के लिए पैसा देंगे : दर्शन

सांसद दर्शन सिंह ने आश्वस्त किया कि हॉकी की नयी पौध तैयार करने हम एस्ट्रोटर्फ के लिए सांसद निधि से पैसा भी देंगे और उसके लिए अपनी तरफ से प्रयास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि विवेक ने देश को गौरवान्वित किया है। वे भी चांदौन के निवासी हैं और मैं भी चांदौन का ही निवासी हूं। दोनों के गांव अलग हैं, लेकिन नाम एक ही है। उन्होंने कहा कि हॉकी का मैडल देश को गौरवान्वित करता है। राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संबोधित करते हुए विवेक को न सिर्फ नर्मदांचल और मध्यप्रदेश बल्कि देश का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि विवेक ने देश का नाम रौशन किया है, उनकी इस उपलब्धि से संपूर्ण नर्मदापुरम जिला गौरवान्वित हुआ है।

24 साल की उम्र में 8 मैडल बड़ी उपलब्धि : पीयूष

मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि विवेक को मैं विगत कई वर्षों से जानता हूं। विवेक ने हॉकी की हर बड़ी प्रतियोगिता में खेलकर मैडल हासिल किये हैं। मुझे नहीं लगता कि 24 वर्ष की उम्र में 8 मैडल पाने जैसी उपलब्धि किसी अन्य खिलाड़ी के पास रही होगी। उन्होंने कहा कि अब जमीनी स्तर से खिलाड़ी तैयार करने के लिए हमें इटारसी में एस्ट्रोटर्फ अवश्य चाहिए।

हीरो ऑफ द काउंट्री हैं विवेक : सोनिया मीणा

कलेक्टर सोनिया मीणा ने विवेक सागर को ‘हीरो आफ द ईवनिंग’ और ‘हीरो आफ द काउंट्री’ कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विवेक हमारे जिले और देश को वर्षों से गौरवान्वित कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि को शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है। आपने सफलता दर सफलता काम पर फोकस बनाये रखा, लगातार सफलता मिलती रही, आप युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने जिला हॉकी संघ को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

घर में मिला सम्मान आत्मिक सुख देता : प्रशांत

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि आज सारा दिन विवेक सागर के साथ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनको प्रधानमंत्री ने, मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री ने सम्मानित किया। वे सबका हृदय से आभारी हैं। लेकिन, हर सम्मान के बाद घर का सम्मान आत्मिक सुख देता है। इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपने शहर में ही आने को प्राथमिकता दी है। 17 से 21 अगस्त तक वे लगातार व्यस्त हैं, लेकिन अपने शहर आने की उत्सुकता आज यहां लेकर आयी है।

मैडल शहर और देश का : विवेक

भारतीय हॉकी टीम के सितारे मिडफील्डर ओलिंपियन विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि यह पदक इस शहर का है, पूरे देश का है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस तरह से इस शहर ने हमारी हौसलाअफजायी की है, हम सोशल मीडिया पर देखकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए हृदय से धन्यवाद। उन्होंने जिला हॉकी संघ को धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से आज इटारसी के दो और खिलाड़ी जूनियर इंडिया कंैप में पहुंच गये हैं। उन्होंने फीडर सेंटर के बच्चों को कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें, यहां से एक विवेक नहीं, बहुत सारे विवेक भी नहीं बल्कि विवेक से कहीं अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। इसके लिए उन्होंने भी एस्ट्रोटर्फ की व्यवस्था को जरूरी बताया।

पीपल मोहल्ला से स्वागत श्रंखला, रोड शो में दिखा उत्साह

इटारसी में हॉकी की जड़ें माने जाने वाले स्थल पीपल मोहल्ला से विवेक सागर प्रसाद के स्वागत की श्रंखला प्रारंभ हुई। यहां भारतीय क्लब के सीनियर और जूनियर खिलाडिय़ों ने हॉकी के हीरो विवेक का दिली इस्तकबाल किया। स्वागत जुलूस इटारसी पुलिस थाने के सामने से प्रारंभ हुआ, जहां खुली जीप में विवेक ने नगर को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और नगरवासियों द्वारा उनके स्वागत में हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। खुली जीप में उनके साथ जिला हॉकी संघ अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, उपाध्यक्ष राहुल चौरे, डॉ. ताविश अरोरा भी थे। सचिव कन्हैया गुरयानी ने जुलूस को अनुशासनबद्ध आगे बढ़ाते रहने में नन्हे खिलाडिय़ों के साथ अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने जुलूस के आगे खिलाडिय़ों के साथ नृत्य करके उनका उत्साह वर्धन किया।

हाथों में तिरंगा, मन में उत्साह

जूनियर और युवा खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा लिए उत्साहित जूनियर और युवा खिलाडिय़ों ने जुलूस के आगे जमकर नृत्य किया। लोगों ने कांस्य पदक हाथ में लिए विवेक साथ फोटो ख्ंिाचाई और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे भी लगाये। भारतीय क्लब पीपल मोहल्ला, नगर कांग्रेस कमेटी, कैलाश शर्मा, कमल दरड़ा, अनुपम स्टील, संयुक्त व्यापार महासंघ, युवा कांग्रेस से गुफरान अंसारी, पंकज राठौर और उनका मित्र मंडल, सर्व ब्राह्मण समाज, नगर भाजपा, रजक समाज, नगर पालिका परिषद के अलावा करीब दो दर्जन लोगों ने व्यक्तिगत स्वागत किया।

ध्याचंद चौक पर समापन

मेजर ध्यानचंद हॉकी चौराह पर दर्जनों नागरिकों ने विवेक को माला पहनाकर स्वागत किया। यहां आधा घंटे से अधिक समय तक लोगों ने विवेक के साथ फोटो खिंचाई। युवा और नन्हे खिलाडिय़ों ने जमकर नृत्य किया। लड़कियों ने हाथों में तिरंगा लिए खूब डांस किया। विवेक ने सबके साथ अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ फोटो खिंचाई। मेजर ध्यानचंद खेल चौराह पर स्वागत जुलूस का समापन किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.