---Advertisement---

जाह्नवी ने बढ़ाये लक्ष्य की ओर कदम, आल इंडिया रैंकिंग 1740

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समाजसेवी महेश रावत (Mahesh Rawat) की नातिन, भाजपा नेता कुलदीप रावत (Kuldeep Rawat) की भतीजी एवं संदीप रावत (Sandeep Rawat) की पुत्री जाह्नवी रावत (Jahnavi Rawat) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare), भारत सरकार (Government of India) के तत्वावधान में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सह प्रवेश परीक्षा 2023 नीट में 11,45,976 चयनित विद्यार्थियों में सामान्य श्रेणी में आल इंडिया रैंकिंग 5117 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आल इंडिया रैंकिंग 1740 हासिल की है।

जाह्नवी ने कड़े परिश्रम और लगन से यह लक्ष्य हासिल किया है। जाह्नवी का कहना है कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल करते वक्त ही लक्ष्य तय कर लिया था और आज वह लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए यहां तक पहुंची हैं। उन्होंने इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग, अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत को श्रेय दिया है। उसकी सफलता पर परिजनों, पारिवारिक मित्रों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.