इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंगठन की बैठक एवं सर्वसम्मति से चुनाव कल 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से धौखेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में होगा।
संयुक्त व्यापार महासंगठन की इस मीटिंग में सर्वसम्मति से चुनाव करवाए जाएंगे और अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुने जाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के सूत्रधार व्यापारी धर्मदास मिहानी ने दी है।