---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का समापन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी (Lakshya Cricket Academy) के तत्वावधान में गांधी मैदान (Gandhi Maidan) पर एक माह चले क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर (Cricket Training Camp) का आज समापन हो गया है। समापन अवसर पर करीब एक सैंकड़ा बच्चों के साथ ज्यादातर बच्चों के परिजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), सभापति राकेश जाधव (Rakesh Jadhav), मनीष ठाकुर (Manish Thakur), वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल राठी (Anil Rathi), नरेश मेघानी (Naresh Meghani), सत्येन्द्रपाल सिंह जग्गी (Satyendrapal Singh Jaggi), आरके पांडेय (RK Pandey), सुनील औरंगाबादकर Sunil Aurangabadkar, जयकिशोर चौधरी (Jaikishore Chaudhary) आदि मौजूद रहे।

लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के अमित जायसवाल, सुमेर सिंह चौहान, मनीष सेतपलानी, अमिताभ दुबे, नीलेश चौधरी, चंचल पटेल, नीरज झा, अतुल राठौर, संजय विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शिविर को बच्चों के लिए फायदेमंद बताया और आयोजक लक्ष्य क्रिकेट अकादमी को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार शिविर रहा।

श्री चौरे ने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को भेजा, वे भी धन्यवाद के पात्र हैं, क्योंकि आज के समय में बच्चे और बड़े सभी को मोबाइल फोबिया हो गया है, हम मोबाइल से दूर ही रहना नहीं चाहते हैं। इस शिविर में आकर बच्चे दो से ढाई घंटे मोबाइल से दूर रहे, शारीरिक श्रम किया, खेल की बारीकियां सीखी। उन्होंने कहा कि इन्हीं से बच्चे आगे चलकर बड़े क्रिकेटर बन सकते हैं, सभी को उन्होंने इसके लिए शुभकामनाएं भी दी।

सभापति राकेश जाधव ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से जो सीखा है, उसे निरंतर रखने से ही आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। आप स्कूल में और घर में पढ़ाई के बाद वक्त निकालकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारते रहे, इसे यहीं नहीं छोड़ें, तभी आप आगे अच्छे क्रिकेटर बनकर नगर और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त सभी बच्चों को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.