भोपाल। रेलवे ने गाड़ी संख्या 02511/02512 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस स्पेशल को एलएचबी डिब्बों के रेक से चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 02511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस स्पेशल 31 अक्टूबर 2021 से गोरखपुर स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 02512 कोचुवेली-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस स्पेशल 03 नवंबर 2021 से कोचुवेली स्टेशन से एलएचबी डिब्बों के साथ चलना प्रारंभ करेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 पैंट्री कार, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआर सहित कुल 18 एलएचबी डिब्बे रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किये एलएचबी डिब्बे पारंपरिक (आईसीएफ) डिब्बों की तुलना में काफी आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति क्षमता होती है और वजन में हल्का होते हैं। इन कोचों की एन्टी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें ढेर होने से रोकती हैं। इससे यात्रियों को नुकसान कम होने की संभावना रहती है। नए डिजाइन में तैयार किये गए यह कोच यात्रा का सुखद एहसास कराते हैं।
गोरखपुर-कोचुवेली-गोरखपुर स्पेशल में लगेंगे एलएचबी कोच

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








