---Advertisement---

मध्यप्रदेश शासन ने जारी की मंकीपॉक्स के संबंध में एडवायजरी

By
Last updated:
Follow Us

नर्मदापुरम। मंकीपॉक्स के संबंध में राज्य द्वारा जारी दिशा निर्देश जिले की सभी स्वास्थ्य संस्था को उक्त दिशा निर्देश को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा कित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नर्मदापुरम ने भी इस रोग के संबंध में एडवायजरी जारी कर दी है।

मंकीपॉक्स (MPox) बीमारी का (Epicentre) वर्तमान में अफ्रीका के देशों में है। यद्यपि इस बीमारी का प्रथम प्रकरण भारत में 14 जुलाई 2022 को केरल में पाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स बीमारी को (Public Health Emergency of International Concern) (PHEIC) घोषित किया है।

मंकीपॉक्स के विषय में जानकारी

  • मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है, जो मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन क्षेत्रों में पायी जाती है।
  • मंकीपॉक्स से संक्रमित रोगी को सामान्यत: बुखार, रेश और लिम्फ नोड्स में सूजन पाई जाती है। कुछ रोगियों में चिकित्सकीय जटिलताएं (Clinical complications) हो सकती है।
  • मंकीपॉक्स एक स्व-सीमित (self-limited) संक्रमण है जिसके लक्षण सामान्यत: 2-4 सप्ताह में समाप्त हो जाते हैं। गंभीर प्रकरणों में मृत्यु दर 1-10 प्रतिशत है।
  • मंकीपॉक्स वायरस पशुओं से मनुष्य में और मनुष्य से मनुष्य में भी फैलता सकता है। उक्त वायरस कटी-फटी त्वचा, (Respiratory tract or mucous membrane) (आंख, नाक या मुंह) के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।
  • संक्रमित पशु/वन्यपशु से मानव में वायरस का संचरण काटने, खरोंचने, शरीर के तरल पदार्थ एवं धाव से सीधे अथवा अप्रत्यक्ष संपर्क (जैसे दूषित बिस्तर (contaminated bedding) के माध्यम से हो सकता है।
  • मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण/संचरण मुख्य रूप से (large respiratory droplets) के माध्यम से सामान्यत: पर लंबे समय तक निकट संपर्क से होता है।
  • वायरस शरीर के तरल पदार्थ घाव के सीधे संपर्क के माध्यम से और घाव के साथ अप्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से भी प्रसारित हो सकता है। जैसे संक्रमित व्यक्ति के दूषित कपड़ों या लिनेन के माध्यम से।
  • मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स जैसे होते हैं। ऑर्थोपॉक्स वायरस से फैलने वाले स्मॉलपॉक्स संक्रमण 1980 में दुनिया भर में समाप्त घोषित कर दिया था। मंकीपॉक्स स्मॉलपॉक्स की तुलना में कम गंभीर व कम संक्रामक बीमारी है।
  • मंकीपॉक्स का (Incubation period) आमतौर पर 7-14 दिनों का होता है, लेकिन यह 5-21 दिनों तक हो सकता है और इस अवधि के दौरान व्यक्ति आमतौर पर संक्रामक नहीं होता है। संक्रमित व्यक्ति के चकत्ते दिखने से 1-2 दिन पहले तक रोग फैला सकता है। सभी चकत्तों से पपड़ी गिर न जाए रोगी तब तक संक्रामक बना रह सकता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.