---Advertisement---
Learn Tally Prime

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को मध्यप्रदेश सरकार देगी एक करोड़ रुपए

By
Last updated:
Follow Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवेक सागर को वीडियो कॉल करके दी बधाई
  • बधाई संदेश के साथ विवेक सागर से कहा कि आपके अकाउंड में 1 करोड़ जमा करेंगे

भोपाल/इटारसी। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के सितारे विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) को मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) एक करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने मप्र के इस खिलाड़ी को वीडियो कॉल (Video Call) करके बधाई दी साथ ही टीम के सभी साथियों को भी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने विवेक से कहा कि आपके अकाउंट में प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपए डालेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ी विवेक सागर को वीडियो कॉल कर ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीतने की बधाई दी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इटारसी (Itarsi) के पास चांदौन गांव (Chandaun Village) के रहने वाले विवेक सागर टोक्यो ओलिंपिक में भी कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे, उनको उस वक्त मप्र सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था। विवेक भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर (Bhopal Police Headquarters) में पोस्टेड हैं।

गौरतलब है कि विवेक सागर दूसरी बार ओलिंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) 2020 में भी ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। पेरिस ((Paris)) से विवेक सागर ने भारतीय टीम की जीत के बाद एक वीडियो संदेश में देशवासियों को टीम के सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!