इटारसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर तिलक सिंदूर में लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक कल 23 फरवरी को तिलक सिंदूर मेला स्थल पर सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इस वर्ष तिलक सिंदूर मेला 7 से 9 मार्च तक लगेगा। मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं के लिए बैठक का आयोजन हो रहा है।
बैठक में टेलीफोन विभाग, पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग सिवनी मालवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग, चिकित्सा विभाग, तहसीलदार इटारसी, केसला, सीएमओ इटारसी, सीईओ जनपद पंचायत केसला, होमगार्ड, पंचायत सचिव डोबी तालपुरा को आमंत्रित किया है।








