नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी को तीसरे एडुलीडर्स समिट में प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों को दिया जाता है। इस सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार, 8 जुलाई 22 को इरोज़ होटल, नेहरू पैलेस नई दिल्ली में किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक सौ उत्कृष्ट प्राचार्य में चुना गया है। शैक्षिक रुचि, समुदाय में प्रतिष्ठा और शिक्षा के प्रति वचनबद्धता के फलस्वरूप प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर के शिक्षकों का कहना है कि यह हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है। प्रिंसिपल ने हमेशा ही विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल दिया है, जिसमें वे कुछ नया एक्सप्लोर कर सकते हैं। विद्याथी भी इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल का मिशन और विजन छात्र-छात्राओं को समाज व देश की जरूरतों के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और भावी पीढ़ी का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास ही संस्थान का मूलमंत्र है, जो प्राचार्या श्रीमती मोना चटजी के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे से किया जा रहा है। आज विद्यालय की ओर से प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी का सम्मान किया गया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
‘प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित होंगी मोना चटर्जी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com