मप्र स्थापना दिवस : कल से खेल प्रतियोगिताएं होंगी

मप्र स्थापना दिवस : कल से खेल प्रतियोगिताएं होंगी

इटारसी। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आज से नगर में अनेक कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं। आज सुबह कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली है। कल से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो रहा है।

बुधवार 2 नवम्बर को सुबह 9 बजे से गांधी मैदान पर क्रिकेट मैत्री मैचों का आयोजन होगा। इसमें पत्रकार इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, अधिकारी इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन की टीमों के मध्य प्रतियोगिता होगी। आज एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) की अध्यक्षता में प्रतियोगिता आयोजन के लिए रेस्ट हाउस में बैठक हुई।

बैठक में क्रिकेट खिलाड़ी कुलभूषण मिश्रा, जितेन्द्र ओझा, अर्पण दुबे, अमित जायसवाल, मनीष सेतपलानी, जिला हॉकी संघ शिरीष कोठारी, सर्वजीत सिंघ सैनी, कन्हैया गुरयानी, रोहित नागे, आर्चरी से निधि तिवारी शामिल हुए।

आर्चरी सूखा सरोवर पुरानी इटारसी में

2 नवंबर को पुरानी इटारसी सूखा सरोवर में आर्चरी तीरंदाजी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रभारी श्रीमती शोभा दीवान प्राचार्य शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी, अश्वनी मालवीय, महेंद्र चलानिया, आरती शर्मा एवं निधि तिवारी रहेंगी।

प्रतियोगिता में इटारसी के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक शाला, नालंदा स्कूल, टैगोर माध्यमिक विद्यालय, एक्सीलेंट स्कूल, एमजीएम स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के लगभग 50 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता 15 फीट,  20 फीट और 30 फीट की दूरी से कराई जाएगी, जिसमें एक खिलाड़ी को 2 मिनट की समय अवधि में 3 तीर चलाने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत में लगभग 40 से 50 खिलाड़ी अपना निशाना सूखा सरोवर ग्राउंड में लगाने के लिए पहुंचेंग।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, पार्षद जिम्मी कैथवास, जय किशोर चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मयंक महतो मंडल अध्यक्ष, अशोक मालवीय मंडल अध्यक्ष, नीलेश चौधरी एवं आलोक चौधरी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की उपस्थिति में प्रतियोगिता होगी।

कल ये कार्यक्रम भी होंगे

2 नवंबर को प्रात: 10:30 बजे से लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम एवं अटल बाल पालकों के साथ 3 बजे से कार्यक्रम ऑडिटोरियम में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। 3 नवंबर को खेल प्रशाल खेड़ा पर फुटबाल प्रतियोगिता, 5 नवंबर को गांधी मैदान में हॉकी, मप्र के गौरव को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल कालेजों में जननायक आधारित कार्यक्रम प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, तथा लोकनृत्य, सिटी स्पोट्र्स काम्पलेक्स में बेडमिंटन प्रतियोगिता होगी। 7 नवंबर को ऑडिटोरियम में समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!