होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस(Kotwali Police) ने पीपल चौक के पास अवैध शराब(Illegal liquor) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ईदगाह फाटक के पास का रहने वाला है। उसके पास से लगभग 7500 रुपए कीमत की 27 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान(TI Santosh Singh Chauhan) के अनुसार आज बुधवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी में अवैध शराब लेकर बेचने के लिए मालाखेड़ी की ओर से कोठी बाजार के रास्ते होकर होशंगाबाद आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पीपल चौक पहुंची, जहां नीले रंग की स्कूटी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार ने भागने का प्रयास किया, जिसकी घेराबंदी कर पीपल चौक पर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल मलोटिया पिता माखनलाल 22 वर्ष, निवासी ईदगाह फाटक होशंगाबाद बताया। उसके पास स्कूटी के पायदान पर एक सफेद रंग की बोरी में देसी मदिरा प्लेन कुल 27 लीटर थी। मदिरा की कीमत 7,500 रुपए बतायी जा रही है। आरोपी के खिलाफ 34(1) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में टीआई संतोष सिंह चौहान(TI Santosh Singh Chauhan), एसआई नरेंद्र लिल्होरे(SI Narendra Lilhore), प्रधान आरक्षक लक्ष्मण अमोल्या(Head constable Laxman Amolya), आरक्षक संदीप जोशी(Constable sandeep joshi), सुनील साहू(Sunil Sahu), संजय गौर, महेंद्र चौहान, शैलेंद्र वर्मा, प्रीतम बाबरिया और लोकेश जाट का योगदान रहा।







