भोपाल। गांधी भवन (Gandhi Bhawan), श्यामला हिल्स (Shyamala Hills) , भोपाल (Bhopal) में होने वाले अनंत महोत्सव (Anant Mahotsav) में जैविक सब्जियों, अनाजों, मसालों एवं अन्य उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प का मेला, साथ-साथ इस वर्ष का आकर्षण होगा आर्गेनिक फ़ूड फेस्टिवल (Organic Food Festival)। 5, 6, 7 अप्रैल, समय दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक लगने वाले अनंत महोत्सव में 40 से ज्यादा स्टॉल, कई दिलचस्प विषयों पर वर्कशॉप और मनोरंजन होगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क है।
बता दें कि अनंत महोत्सव, अनंत मंडी (Anant Mandi) भोपाल के साप्ताहिक जैविक किसानों और स्थानीय हस्तशिल्प बाजार का वार्षिक आयोजन है। राजधानी भोपाल में 5 अप्रैल से अनंत महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। महोत्सव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किसान अपनी ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के 40 स्टॉल लगाएंगे। इसके अलावा इस महोत्सव में ऑर्गेनिक तरीके से तैयार फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
अनंत महोत्सव का उद्देश्य
अनंत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति बढ़ावा देना है। महोत्सव में जैविक अनाजों के खानपान स्टॉल रहेंगे, वर्कशॉप, हैंडीक्राफ्ट, जैविक खेती वाले किसानों के स्टॉल, बच्चों के लिए भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंंगे। इस महोत्सव में 40 से अधिक जैविक किसान, शिल्पकार और अन्य कलाकार मौजूद रहेंगे। साथ ही यहां पर वर्कशॉप भी लगाई जाएगी। इस महोत्सव का आयोजन 5 से 7 अप्रैल तक गांधी भवन में दोपहर के 3 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा।
क्या है अनंत मंडी
अनंत मंडी हर रविवार को गांधी भवन में लगाई जाती है, जिसमे भोपाल और आसपास के जैविक किसान और शिल्पकार अपने उत्पाद की बिक्री करते हैं। अनंत मंडी की ओर से हर वर्ष एक वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसका नाम अनंत महोत्सव होता है। यह बड़े स्तर से आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से किसान हिस्सा लेते हैं। इस मंडी का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को आगे बढ़ाना है, इस मंडी की शुरुआत 2019 में की गई थी।










